सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में जंगल की गुफा से कंबल में लिपटा महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान लापता गुड़िया बैगा के रूप में कर जांच शुरू कर दी है।
सीधी के गांधी चौक में पत्नी को वापस बुलाने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला, बाद में पुलिस की समझाइश पर सुरक्षित नीचे उतरा।














